मोतिहारी
पताही थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने दलित बस्तियों में खाद्य सामग्री का किया वितरण
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2020 9:02:15 PMमोतिहारी/पताही। माधुरी रंजन। पताही प्रखंड क्षेत्र में लोकडाउन दिहाड़ी मजदूर के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। क्योंकि रोज काम कर खाने वालों के पास आज काम ही नहीं है। वो बीमारी से बचेंगे तो भूख से कैसे बचेंगे।
यही देखते हुए थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, दरोगा सुनील सिंह, शिव जलेन्द सिंह, श्यामनन्दन दास, जलेश्वर भगत वं सेफ बल के जवान ने गरीब बस्तियों और कई असहाय लोगो के बीच खाद सामग्री का वितरण किया। असहाय लोगों को चिन्हित कर रविवार को उनके भूखे पेट ना सोएं इस के लिए चिन्हित दो सौ घरों में 5 किलो चावल 1किलो दाल 1किलो खाने का तेल आलु , मिर्च ,नमक सामग्री लेकर पहुंचे तो लोगों के होंठों पर हंसी और आंखों में आसूं थे।