बिहार
पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने महादलित बस्ती में खाद्य सामग्री का किया वितरण
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2020 10:58:44 PMमोतिहारी। मेराज आलम बबलू। कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन में लोगों के बीच आवश्यक सामग्रियों को लोगों के बीच वितरण को लेकर पलनवा पुलिस ने आगे आया है। पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इनकी सोंच लोगों के बीच विश्वास जगाना है।इसके अंतर्गत शुक्रवार को रामगढ़वा के पलनवा थाना क्षेत्र के जैतापुर पंचायत के सुखी सेमरा महादलित बस्ती में महादलित परिवारों के बीच खाधान्न व स्वच्छता के लिए डिटवल साबुन का वितरण किया गया। इन्होंने बताया कि इस महामारी से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि स्तरख रहने की जरूरत है।इन्होंने सभी लोगों से कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी है कि एक मीटर की दूरी बना कर रहे आगर कोई वेक्ति दुशरे देशों से या अन्य राज्यों से आ रहा है उसको तुरंत चेकब करा लेना चाहिए।
इन्होंने कहा कि ज्यादा जरूरत पर ही घर से निकलें नहीं तो घर पर ही रहे लॉक डाउन का पालन करें।इन्होंने तमाम सामाजिक लोगों से आपदा की इस घड़ी में आगे आने का आह्वान किया है व कहा कि थाना क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों के लिए इस आपदा की घड़ी में वे हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। मौके पर एस आई कृष्ण यादव ,सैफ जवान पुलिस बल समाजीक कार्यकर्ता रामप्रकाश रौशन इत्यादि लोग मौजूद थे।