बिहार
लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2020 9:38:01 PMरक्सौल। अनिल कुमार। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को सुबह-सुबह अर्घ्य दिया।कोरोना वायरस के कारण व्रतियों के द्वारा घर ही पूजा की गयी थी। सूर्योदय होने के साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने तीन दिनो के निर्जला व्रत का समापन कर अन्न ग्रहण किया।
इस दौरान व्रतियों ने छठी मइयाँ से देश में शाँति के लिए प्रार्थना किया। व्रतियों ने कहा कि इस बार का छठ उनलोगों ने देश के लिए किया है। देश रहेगा तो परिवार रहेगा। देश में कोरोना के कारण महामारी मची है, छठ मइयां कोरोना के खतरा को समाप्त करेगी।