ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल में नगर परिषद ने चलाया आपदा राहत केंद्र, रोज 200 लोगों को कराया जा रहा है भोजन
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2020 9:33:44 PM
रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल में नगर परिषद ने चलाया आपदा राहत केंद्र, रोज 200 लोगों को कराया जा रहा है भोजन

रक्सौल अनिल कुमार। मेन रोड के हजारीमल हाई स्कूल में नगर परिषद‍् के द्वारा आपदा राहत केन्द्र चलाया जा रहा है। यहां पर रोज करीब 200 से अधिक लोगों को दो समय का पक्का भोजन कराया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए नप सभापति उषा देवी व नप के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद ने बताया कि कोरोना वायरस से कारण लगाये गये लॉकडाउन के कारण कई लोग फंस गये है।

 
 
इन लोगों को दो का समय भोजन सही से मिले, इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर उक्त केन्द्र चलाया जा रहा है। नप की सभापति उषा देवी ने बताया कि आपदा केन्द्र की अधिकांश व्यवस्था नप के द्वारा की गयी है, लेकिन इसके नियमित संचालन के लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गयी है। जिसके बाद कई लोगों ने राशन व अन्य सामग्रियों का सहयोग किया है। 
 
 
वहीं इस कैंप को सफल बनाने के लिए नप के कर्मी लगे हुए है। नप के द्वारा यहां पर 24 घंटा के लिए कर्मियों की ड‍्यूटी लगायी गयी है जो कि आने वाले लोगों को खाने खिलाने के साथ-साथ उनके रहने की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे है. मौके पर मृत्युजंय कुमार सिंह, बैजू जायसवाल, राकेश रंजन, मदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS