ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
उत्तर बिहार के ख्यातिप्राप्त सर्जन डॉ. आशुतोष शरण ने PM Cares Fund व CM Relief Fund को दी कुल 2 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता, पूरी की दिली ख्वाहिश
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2020 10:25:52 PM
उत्तर बिहार के ख्यातिप्राप्त सर्जन डॉ. आशुतोष शरण ने PM Cares Fund व CM Relief Fund को दी कुल 2 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता, पूरी की दिली ख्वाहिश

मोतिहारी। अमित कुमार गुड्डू। उत्तर बिहार के ख्यातिप्राप्त सर्जन डॉ. आशुतोष शरण ने आज अपनी दिली ख्वाहिश पूरी की। PM Cares Fund व CM Relief Fund बिहार को क्रमश: 1 लाख 50 हजार व एक लाख रुपए दिए हैं। यह आर्थिक सहायता उन्होंने अपने देश को कोरोना की लड़ाई में जीत हासिल करने को दी है। भारत को विजय पताका फहराने को डोनेट किया है। इस कृति को जिले के लोगों ने काफी सराहना की है। उनका आभार जताया है। उन्हें शुक्रिया अदा की है।
 



 
 
हाल ही में देशवाणी के लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने स्थिति की नाजुकता को भांपते हुए डोनेशन देने दिली ख्वाहिश जाताई थी। फिर उन्होंने सोमवार को पीएम केयर्स को एक लाख पचास हजार व सीएम रिलीफ फंड बिहार को एक लाख रुपए दिए। दोनों विशेष कोष को उन्होंने आरटीजीएस व चेक से ट्रांस्फर किए हैं। हाल ही में देशवाणी में दिए गए उनके लाइव प्रसारण को देशभर के लोगों ने पसंद किए हैं।

 
देशवाणी पर डॉ शरण की अपील को करीब 2.5 लाख लोगों ने देखा - 
 

मशहूर सर्जन डॉ शरण की लोकप्रियता का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देशवाणी पर उनके प्रसारण को आज रात 10 बजकर  12 मिनट पर 3 लाख 71 हजार 977 लोगों तक अपना रीच पहुंचाया। जबकि 2.5 लाख लोगों ने उनके प्रसारण को क्लिक करके देखा व सुना। लिहाजा इसके व्यूज की संख्या प्रति मिनट बढ़ती ही जा रही है। देशवाणी के प्रमुख संवाददाता विनय कुमार परिहार ने कोरोना की लड़ाई में विजय दिलाने को लोगों से अपील करने पर उनका हार्दिक आभार जताया है।

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS