बिहार
आज नहाए-खाए के साथ शुरू हुई चैती छठ पूजा
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2020 10:46:59 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शनिवार को नहाय-खाय के साथ चैती छठ का अनुष्ठान शुरू हो गया। व्रत के पहले दिन व्रतियों नहायखाय कर छठी मइयां की पूजा की। इस दौरान घरो में व्रतियों ने कद्दूा-चावल खाकर छठी मइयां की पूजा की। चार दिनो तक चलने वाले छठ महापर्व में रविवार को खरना किया जाएगा।
इसके बाद सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। जिसके बाद मंगलवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों के द्वारा छठ महापर्व का समापन किया जाएगा।
छठ पूजा को लेकर शहर में पूजन सामग्रियों के ब्रिकी का काम शुरू हो गया। कोरोना महामारी को लेकर जहां पूरा लॉकडाउन है, इसके बाद भी छठ व्रतियों के श्रद्धा और विश्वास में कहीं कमी नहीं आयी है।