ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
लॉक डाउन में शिकारगंज पुलिस ने दिखाई दरियादिली
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2020 8:53:35 PM
लॉक डाउन में शिकारगंज पुलिस ने दिखाई दरियादिली

फोटो देशवाणी: महिला को दवा देते शिकारगंज पुलिस।

 

सिकरहना लॉक डाउन के दौरान लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे है। जरूरत सामानों की आपूर्ति उनके समक्ष एक गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में पुलिस वाले दरियादिली दिखा रहे है। पुलिस की  एक ऐसी ही दरियादिली शिकारगंज थाना से सामने आयी है। शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव निवासी अशोक कुमार सिंह सिलीगुड़ी में बीएसएफ के सबऑर्डिनेट ऑफिसर के पद पर पदस्थापित है। घर पर उनकी मां अकेली रहती है, जो हार्ट व ब्लड शुगर की बीमारी से पीड़ित है। 

 
 
उनकी मां बच्ची देवी की दवा समाप्त हो गई थी। और इस लॉक डाउन में दवा मंगाना काफी मुश्किल भरा काम था। अशोक कुमार सिंह ने सिलीगुड़ी से दवा के लिए शिकारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार से आग्रह किया तथा डॉक्टर का पुर्जा उनके पास व्हाट्सएप पर भेजा। थानाध्यक्ष ने ढाका से दवा मंगाकर एएसआई रामबाबू भगत से उनके घर भेजा। पुलिस की इस दरियादिली की काफी सराहना हो रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS