बिहार
भारत से नेपाल कमाने गए मजदूर कोरोना वायरस के दहशत में आके पैदल ही लौट रहे घर
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2020 9:06:05 PMरमगढ़वा। मेराज आलम बबलू। भारत और नेपाल दोनों देशों में लॉक डाउन होने के कारण भारत से नेपाल कमाने गए मजदूर दहशत में आकर अपने घर वापस लौट रहे हैं। यात्री सवारियों के परिचालन पर बिल्कुल रोक होने के कारण लोगों की घर वापसी में भारी कठिनाई हो रही है।
कई लोग तो पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर घर वापस पंहुच रहे हैं।यह आने का सिलसिला लगातार चल रहा है।शुक्रवार को रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पचभिडिया गाँव निवासी कई लोग नेपाल के नारायण घाट से वापस खेतों के रास्ते पैदल ही घर वापस आ गए।इन यात्रियों ने बताया कि चारों तरफ आवागमन बिल्कुल ठप्प हो गया है।ये लोग दहशत में आ गए थे।
इसलिए गुरूवार की संध्या इन्होंने नारायघाट से पैदल चलना शुरू किया और रामगढ़वा शुक्रवार को दस बजे के करीब पहुंच गए।खेतों के रास्ते से आने का कारण इनलोगों ने बताया कि सड़क पर पुलिस गश्त ज्यादा है और इससे डरकर वे खेतों की रास्ते घर चले आये। खेतों के रास्ते आने से दूरी भी कम तय करनी पड़ी।