मोतिहारी
केसरिया में पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2020 8:36:29 PMमोतिहारी/केसरिया। देशवाणी। स्थानीय पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन शराबी भी शामिल हैं। गिरफ्तार महिला शराब तस्कर हमीरपुर की ध्रुवपति कुंवर है। इसके पास से एक लीटर देशी शराब बरामद की गई है।
वहीं केसरिया के अयूब खान,विश्वनाथ सिंह व चंदा पासवान को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है।थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।