मोतिहारी
रामगढ़वा में यज्ञ स्थल पर अखिलेश मिश्रा ने किया लोगों के बीच मास्क वितरित
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2020 8:46:08 PMफोटो देशवाणी: मास्क वितरित करते अखिलेश मिश्रा।
मोतिहारी/रामगढ़वा। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ बबलू मिश्रा ने भी पलनवा थाना क्षेत्र के बस्टी सेमरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन स्थल पर पहुंच कर लोगों के बीच का वितरण किया। इस अवसर पर इन्होंने लोगों से कोरोना वायरस से बचने की अपील की। कहा कि इससे बचाव के लिए लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगह से परहेज कर आस पास की साफ-सफाई पर ध्यान रखना चाहिए।अपने हाथों की सफाई करना सबसे महत्वपूर्ण है।
मौके पर आचार्य धनंजय शास्त्री,अमलेश तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी,शैलेश तिवारी, विकी तिवारी कुंदन सोनू तिवारी प्रिंसओझा,अजय तिवारी,टुनटुन तिवारी,सनी ओझा,प्रभात कुमार, गोलू ओझा,सुनील पंडित,महावीर साह,रुपेश तिवारी अरविंद पंडित,कृष्ण यादव,पप्पू ठाकुर इत्यादि लोग उपस्थित थे।