बिहार
मोतिहारी के बंजरिया में पुलिस ने दो वारंटी किये गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2020 8:22:11 PMमोतिहारी/बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने क्षेत्र के दो जगहों पर छापामारी करके दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के मोखलिसपुर गांव निवासी इमृत राय व दरोगा टोला निवासी बलिराम साह के रूप में हुई है।