ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रामगढ़वा में श्रीमद्भागवत महायज्ञ को लेकर निकली जलयात्रा
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2020 5:29:58 PM
रामगढ़वा में श्रीमद्भागवत महायज्ञ को लेकर निकली जलयात्रा

मोतिहारी/रामगढ़वा मेराज आलम बबलू।प्रखंड क्षेत्र के बस्ती सेमरा गाँव में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत महायज्ञ को लेकर रविवार को भब्य जल यात्रा निकाली गई। इसमें हाथी ,घोड़े,वाहनों व बैण्ड बाजों के काफिले के बीच ग्यारह सौ कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।जल यात्रा यज्ञ स्थल से होकर पखनहिया, मुड़वा होते हुए दोस्तियां के समीप पंहुची व उत्तरवाहिनी तिलावे नदी का पवित्र जल भरा।इस अवसर पर यज्ञाचार्य धनञ्जय मिश्रा शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार कर यज्ञ का प्रारंभ किया।इस महायज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है।भागवत कथा बृंदावन से आये तीर्थानंद महाराज के द्वारा प्रतिदिन संध्या सात से दस बजे तक होगा।

 
 
मुख्य यजमान शत्रुघ्न तिवारी,शम्भू तिवारी,अमलेश तिवारी,मुन्ना साह, लालेश्वर साह बने हैं।जलयात्रा पखनहिया के मुखिया प्रेमकुमार की अध्यक्षता में निकाली गई।इस अवसर पर प्रमुख पति प्रेमचन्द्र यादव,पैक्स अध्यक्ष पुष्पेन्द्र तिवारी,धीरज गुप्ता, संजय ओझा,बीरेंद्र ओझा,श्री रामजी तिवारी,भूपेन्द्र ओझा,वेदप्रकाश तिवारी, श्रीकांत तिवारी राधा यादव,कृष्णा यादव उर्फ कप्तान,बिट्टू तिवारी, प्रभात ओझा,सन्नी ओझा,जयप्रकाश राम,सुनील पंडीत सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS