बिहार
रक्सौल में रंगो का त्यौहार होली बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 11/3/2020 9:50:34 PMफोटो देशवाणी: होली मनाते लोग।
रक्सौल। अनिल कुमार। रंगो का त्योहार होली बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। छिटपूट घटनाओं को छोड़ रक्सौल में होली शांतिपूर्ण संपन्न हुयी है। इधर, मंगलवार को मतभेद के कारण होली का त्योहार रक्सौल में दो दिनो तक मनाया गया। आधे लोगों ने मंगलवार को ही होली का त्योहार मना लिया तो कुछ लोगों ने बुधवार को होली खेली। बुधवार की सुबह से ही मांस के दूकानो पर लोगों की भारी भीड़ दिखी।
रक्सौल बाजार में खस्सी का मांस 600 रूपये तक बिका। जबकि कोरोना वायरस की अफवाह के बीच चिकन की ब्रिकी पर काफी असर पड़ा है। वहीं होली पर्व को लेकर रक्सौल में प्रशासन काफी मुस्तैद था। एसडीओ अमीत कुमार, डीएसपी संजय कुमार झा के साथ-साथ रक्सौल के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह खुद ही विधि व्यवस्था की मॉनेटरिंग कर रहे थे। शहर के संवेदनशील जगहो पर पुलिस पदाधिकारियों को सशस्त्र बल के साथ प्रतिनियुक्त किया गया था।
वहीं बुधवार की दोपहर होली के दौरान मेन रोड में दो तेज रफ्तार बाइक में हुयी टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। जिसमें एक कौड़िहार चौक के युवक राजन प्रसाद की स्थिती काफी गंभीर बतायी जा रही है। वहीं होली को लेकर मंगलवार व बुधवार को दोनो दिन शहर में उत्सव का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी साथ ही एक दूसरे के यहां जाकर पकवान भी खाया।