राज्य
बापू की जन्म भूमि में चम्पारण के लाल का सम्मान
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2020 12:00:00 AMअहमदाबाद / मोतिहारी। विनय कुमार सिंह।
गुजरात में बिहार महोत्सव 2020 धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें बिहार की सांस्कृतिक झांकियों का प्रदर्शन किया गया और बिहारी डिशेज का स्टॉल भी लगाया गया। ज्ञात हो कि गुजरात में बिहार के अप्रवासी बिहारी रहते हैं। जो गुजरात के विकास में आज अहम भूमिका निभा रहें हैं। बिहार स्टॉल का उद्घाटन बिहार के युवा खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने किया।
इसके पहले अहमदाबाद हवाई अड्डा पर गुजरात के कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव ने स्वागत किया। इसी क्रम में माननीय मंत्री प्रमोद कुमार का टैगोर हॉल अहमदाबाद में अप्रवासी बिहारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम बिहार गुजरात मैत्रि संघ बीआईजीएमएएस के बैनर तले सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से बीआईएमएएस के एक्स प्रेसिडेन्ट डा महादेव झा, अहमदाबाद के प्रसिद्ध उद्यमी राकेश सिंह, रामपाल सिंह आदि ने स्वागत किया।