बिहार
पूर्वी चंपारण के कई इलाकों में बेमौसम बारिश और बर्फबारी होने से बढ़ी ठंड, दिखा शिमला जैसा नजारा
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2020 9:42:20 AMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज़। पूर्वी चंपारण के कई इलाकों में बेमौसम बारिश और बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गयी है। वहीं, बर्फबारी होने से लोगों में उत्साह भी देखा गया। लोग घरों से बाहर निकल कर शिमला का आनंद लिया। इधर, ओला गिरने से किसानों की फसल को भी भारी क्षति हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण जिले में असमय बारिश और जगह-जगह ओला गिरने से बर्फ की चादर-सी बिछ गयी है। लोग भले ही शिमला में ठंड का अनुभव कर रहे हो।
लेकिन, किसानों को फसल की क्षति की आशंका से कलेजा दहल रहा है। जिले के फेनहारा, पताही, मधुबन, पकड़ीदयाल, शिकारगंज आदि में जमकर बर्फबारी हुई है। सावन की तरह रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश और ओला से रबी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि बारिश और ओला गिरने से मटर, सरसों, अरहर में आते फूल झर जायेंगे। इसका असर सीधे उत्पादन पर पड़ेगा।