बिहार
मोतिहारी के छतौनी में पुलिस ने आराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे दो संदिग्ध को किया गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- एके 47 से किराना व्यवसायी की हत्या में शामिल था
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2020 12:35:58 AM मोतिहारी। छतौनी पुलिस ने बुधवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी पिस्टल व दो कारतूस भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी दबोच लिए गए। एसपी नवीन चंद्र झा का कहना है कि पकड़े गए दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास पुलिस के पास है। बताया कि 2017 में छतौनी में किराना व्यवासायी की एके 47 से हत्या की गई थी। इस घटना में फराहन भी शामिल था।
पगड़े गए अपराधी-
1. मो. आशिफ 21 वर्ष- S/o लालबाबू मास्टर- छतौनी मस्जिद निवासी
2. मो. फरहान 22 वर्ष- S/o मो उमर- बढ़ईटोला, छतौनी निवासी
इनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, बिना नंबर कले रंग का सुपर स्पलेण्डर जब्त किए गए हैं।
एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली की छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया चौक के पास दो कुख्यात अपराधी मो आशिफ और फरान किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर छतौनी इंस्पेक्टर मुकेश चन्द्र कुमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। बिना नंबर वाले काले रंग के सुपर स्पलेण्डर बाइक पर सवार दोनों को पुलिस ने दबोच लिया।
गिरफ्तार मो. आशिफ पर छतौनी थाना में हत्या व आर्म्स एक्ट के दो मामले पहले से ही दर्ज हैं। जबकि फरहान पर छतौनी, मोतिहारी नगर, डुमरियाघाट व तुरकौलिया थानों में 7 संगिन मामले दर्ज हैं।