बिहार
मोतिहारी के बखरी बाजार में दुकान बंद करते समय बाइक वाले डकैतों ने आर्म्स के बल पर लाखों रुपए लूटे, पिस्टल लहराते आराम से फरार
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2020 11:35:13 PMलूट की घटना के बाद की स्थिति। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के पताही थाना क्षेत्र के बखरी बाजार में सोमवार की शाम बाइक सवार डकैतों ने कपड़े की दुकान में घुसकर हथियार के बल पर लाखें रुपए लूट लिए। लूट के बाद बाइक सवार डकैत आराम से पिस्टल लहराते ढाका के पचपकड़ी पथ में फरार हो गए। घटना आज शाम करीब 7:30 बजे की है। जब दुकानदार कपिलदेव प्रसाद के साथ उनके पुत्र रमानाथ व उनके तीन स्टाफ दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी डकैतों ने धावा बोल दिया।
मिली जानकारी के अुनासर आज शाम करीब साढ़े 7 बजे दुकानदार कपिलदेव प्रसाद के साथ उनके पुत्र व तीन स्टाफ दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी दो डकैत दुकान में पिस्टल लहराते दुकान में घुस गए। डकैत तीन की संख्या में अपाची बाइक से आए थे। जिनमें एक बाइक पर ही था। अन्य दो हथियार के साथ दुकान में घुस गए।
आर्म्स तान कर सभी को दुकान के अंदर ही बैठने को कहा और उनके लाखों रुपए लूट लिए। लूटने के बाद दोनों बाहर बाइक लेकर तैयार अपने सहयोगी की स्टार्ट बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बताया गया है कि तीनों पिस्टल लहराते पचपकड़ी की तरफ भाग गए।
घटना की सूचना पर पताही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पता कर रही है कि कितने रुपयों की लूट हुई। पुलिस जगह-जगह रेड कर रही है।