बिहार
चिरैया प्रखंड के भलुअहिया गांव निवासी आदर्श सिंह को पटना में बिहार रत्न से किया गया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2020 11:10:45 PMमोतिहारी/चिरैया। जिले के सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत चिरैया प्रखंड के शिकारगंज थाना क्षेत्र के भलुअहिया गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह के छोटे पुत्र आदर्श सिंह को पटना में सोमवार को संस्कृति फाउंडेशन और हेल्पिंग ह्यूमन के तत्वावधान में आयोजित बिहार रत्न सम्मान समारोह में बिहार रत्न से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान इन्हें पटना के मशहूर शिक्षक गुरु रहमान और श्री पटन देवी जी के पुजारी के हाथों प्रदान की गई। आदर्श सिंह वर्तमान में पटना विश्विद्यालय में जनसंचार विषय से पढ़ाई कर रहें है। आदर्श अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण व सामाजिक कार्यो में भी हाथ बटाते रहते हैं। उन्हें दूसरे की मदद करना, बुरे और संकट के समय लोगों की मदद व सहयोग करना अच्छा लगता है।
पिछले साल लगातार कई दिनों तक हुई बर्षा के कारण पटना के विभिन्न मुहल्ले में लगी भीषण जलजमाव से निपटने के लिए आदर्श सिंह पहले दिन से अपने टीम बिहारी करेजा के साथ राहत बचाव कार्य में जुट गए थे। इसके साथ हीं उन्होंने बिहार में आई भयानक चमकी बुखार के समय भी पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण और जनजागरूकता अभियान का कार्य इन्होंने किया था। आदर्श इसके अलावा पर्यावरण के हित में बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्य भी करते रहें हैं। इसके साथ हीं वह गरीब और असहाय लोगों के बीच वस्त्र का वितरण तथा तथा विद्यर्थियों के बीच पठन-पाठन सामग्री आदि का वितरण भी करते रहते हैं। इन्हीं सभी कारणों से चिरैया के आदर्श सिंह को बिहार रत्न से सम्मानित किया गया है। आदर्श सिंह को इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं।