मोतिहारी
मोतिहारी के ढाका में रोटेशन को लेकर प्रतिमा रूकी, दो पक्षों में तनाव, बहलोलपुर पहुंचे डीएम व एसपी, पुलिस छावनी में गांव हुआ तब्दील
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2020 11:00:00 PMमोतिहारी के ढाका में मूर्ति विर्सजन को लेकर तनाव।
मोतिहारी। ढाका थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रोटेशन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके कारण गांव में कई पूजा समिति द्वारा विवादित जगह पर प्रतिमा छोड़कर चले गए। देखते ही देखते दो चार पूजा समितियों के लोगों ने प्रतिमा विसर्जन को रोक दिया।
घटना की सूचना पर एसपी व डीएम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। गांव पुलिस छावनी में तब्दिल हो गया। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया गया है।
विवाद की सूचना केबाद एसडीएम ज्ञान प्रकाश एवं डीएसपी शिवेन्द्र कुमार अनुभवी ढाका अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा पूजा समिति एवं विवादित लोगों से रोकने का प्रयास किया। फिर भी मामला तूल पकड़ लिया। इसके बाद जिलाधिकारी रमन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा पूरे काफिला के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
एक पक्ष के अनुसार घटना का कारण है पूजा समिति को प्रशासन द्वारा दी गयी अनुमति के अनुसार प्रतिमा विसर्जन का काफिला जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने कब्रिस्तान से होकर जाने का विरोध कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि इस रूट से कभी भी प्रतिमा विसर्जन नहीं हुआ है।