मोतिहारी
रक्सौल में जदयू के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का हुआ आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2020 9:37:34 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शहर के हजारीमल हाई स्कूल के परिसर में शनिवार को सबल पंचायत, सक्रिय बूथ अभियान के तहत जदयू के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें रक्सौल विधानसभा के सभी बूथों के अध्यक्षों के साथ-साथ भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नेता मो. असलम खान हकी ने की जबकि संचालन प्रमोद पासवान ने किया। आयोजित कार्यक्रम में शामिल पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये जदयू प्रदेश के नेता अरूण कुमार कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रिढ़ होते है। उनकी बदलौत ही कोई भी पार्टी विकास करती है। जदयू पार्टी एक परिवार की तरह है और यहां पर सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है।
उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आपसी सभी प्रकार के मतभेद को समाप्त कर पार्टी के हित में सभी को काम करना है।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत होगी तो विधानसभा स्तर पर पार्टी मजबूत होगी।हमलोगों को आगामी चुनावो को देखते हुये तैयारियां शुरू कर देनी है। लोगों के बीच जाकर बिहार सरकार के द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यो के बारे में लोगों को बताना है। कार्यक्रम में रक्सौल विधानसभा के सभी 279 बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताकर, उसका लाभ दिलाना है। जदयू के 15 साल के शासन में राज्य का जिस तरह से विकास हुआ है, उसको भी बताने की जरूरत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओ से यह अपील की कि वे पार्टी के विकास को लेकर तन मन धन से काम करें। मौके पर पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा सहित रामपुकार सिन्हा, कुणाल पटेल, मो. एहतेशाम, सुरेश कुमार, सन्नी पटेल, अशोक साह सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।वहीं कार्यक्रम के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने यह मांग की कि रक्सौल विधानसभा से आगामी चुनाव में प्रत्याशी जदयू से ही हो।