बिहार
रक्सौल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर निकला गया कैंडल जुलूस
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2019 8:03:37 PMरक्सौल।अनिल कुमार। क्रिसमस की पूर्व संध्या मंगलवार को इसाई समुदाय द्वारा कैडल जुलूस निकाल कर नगर परिक्रमा किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य था मानव जाति को प्रभू ईशू के जन्मोत्सव का संदेश देना है। कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि प्रभू ईसा मसीह हमारे पापों के लिए हंसते हुए सूली पर चढ़ गए। उन्होनें जगत से अत्यंत प्रेम किया।
अस्पताल परिसर से अरविन्द कुमार के नेतृत्व में निकला कैडल जुलूस पुरे नगर परिक्रमा के बाद पुन: अस्पताल परिसर में पहुंच कर समाप्त हो गया। इस दौरान बाजार में जगह- जगह जुलूस का स्वागत लोगों ने किया। जुलूस के दौरान केरोल गीत भी गाया गया। इस अवसर पर सी वाघ,सी अरुण,सी रितिमा, पौट्रीक,राकेश, प्रमोद,अभिषेक सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।