मोतिहारी
रक्सौल में अगलगी में महिला की झुलसकर मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2019 7:43:14 PMरक्सौल।अनिल कुमार। रक्सौल प्रखंड के जोकियारी के नथुनी साह व जादोलाल साह के घर में आग लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई। लाखों रुपए का सामान बुरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।
इसकी जानकारी देते हुये मुखिया पति रामविनय सिंह ने बताया कि मंगलवार के रात्रि 7.30 बजे के आसपास जोकियारी निवासी नथुनी साह व जादोलाल साह के घर में अचानक आग लग गई। इस कारण घर में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं पीड़ित गृहस्वामी जादोलाल साह की पत्नी कैलासी देवी भी बुरी तरह जलकर घायल हो गई। घायल महिला का ईलाज कराने के लिए लोग डंकन अस्पताल ले गये।रास्ते में ही घायल महिला की मृत्यु हो गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने घटना को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवेदन मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।