बिहार
मोतिहारी-चिरैया पथ में गोली मार बाइक छीनी, घायल को मुफस्सिल पुलिस ने मणि हॉस्पीटल में भर्ती कराया
By Deshwani | Publish Date: 23/12/2019 11:57:29 PMमोतिहारी। चिरैया-मोतिहारी पथ में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के थरगटवा गांव के पास अपराधियों ने राकेश कुमार को गोली मारकर उनकी बाइक छीन ली। घटना सोमवार देर शाम की है।
मुफस्सिल पुलिस ने घायल व्यक्ति को शहर के मणि हॉस्पीटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
घायल व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि वे घोड़ासहन निवासी राकेश कुमार हैं। उनके पिता का नाम विनोद कुमार हैं। पुलिस ने बात करते हुए वीडियो भी बनाया है। वीडियो में घायल व्यक्ति अपना पता बता रहे हैं। यह भी कि तीन लोगों ने उन्हें गोली मारी है। जिसे वे नहीं पहचानते हैं। बताया गया है कि घायल राकेश कुमार को अपराधियों ने तीन गोलियां मारी है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।