रक्सौल।अनिल कुमार। शहर के रामजानकी मंदिर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के प्रख्यात शिक्षक, साहित्यकार एवं संभावना के संरक्षक गगनदेव सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।शोक सभा का नेतृत्व संभावना के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त कर रहे थे। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र के स्व. सिंह के द्वारा किये गये उल्लेखनिय योगदान पर चर्चा की गयी और उनके आत्मा की शांति के लिए मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
मौके पर शिवपूजन प्रसाद , ओमप्रकाश गुप्ता, रविन्द्र मिश्र, विश्वमभर गुप्ता, जय कुमार अजय, नागेश्वर कुमार, रामदास राही, मोहन भाई, विनोद गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, पन्नालाल प्रसाद, जगदीश प्रसाद, भरत प्रसाद आर्य, राजेश कुमार आर्य, प्रेमचन्द्र कुशवाहा, बैकुंठ बिहारी सिंह, अशोक मधुकर, विनोद सर्राफ, जगदीश प्रसाद गुप्ता, रजनीश प्रियदर्शी, धिरेन्द्र सिंह, विभूती सिंह, विश्वनाथ कुमार, सकलदेव राम सहित अन्य मौजूद थे।