ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
वीरगंज महानगरपालिका व मैट्रिक आई फाउंडेशन के द्वारा चलाया गया संयुक्त निशुल्क ऑपरेशन अभियान, 15 साल बाद चांदनी ने अपनी आंखों से देखी दुनिया
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2019 9:25:21 PM
वीरगंज महानगरपालिका व मैट्रिक आई फाउंडेशन के द्वारा चलाया गया संयुक्त निशुल्क ऑपरेशन अभियान, 15 साल बाद चांदनी ने अपनी आंखों से देखी दुनिया

रक्सौल अनिल कुमार। चांदनी खातुन की आंखे पहली बार दुनिया  को देख रही थी। उसकी आंखो में खुशी साफ झलक रही थी। नेपाल के पर्सा जिला के पर्सागढ़ी की रहने वाली चांदनी खातून को जन्म से ही मोतियाबिंद की बिमारी थी। जिसके कारण उसने बचपन से न तो दुनिया देखी थी और ना ही इस दुनिया में उसको लाने वाले अपने माता पिता को।

 
 
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली चांदनी खातून के परिवार के लोग आर्थिक मजबूरी के कारण अब तक उसके आंखो का ऑपरेशन नहीं करा पाये थे।लेकिन इस बीच वीरगंज महानगरपालिका व मॉट्रिका आई फाउडेंशन के द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त नि:शुल्क ऑपरेशन अभियान के दौरान चांदनी खातून का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद वह अब दुनिया देख सकती है।चांदनी ने बताया कि उसका भी मन रहता था कि वह बाकि बच्चों की तरह खेले, स्कूल जाये, होली, दिवाली जैसे त्योहारो में शामिल होकर खुशी मनाये। लेकिन आंखो की रौशनी नहीं रहने के कारण उसका यह सपना पूरा नहीं हो पाता था। अब चुकि जब उसके आंखो का ऑपरेशन हो गया है तो ऐसे में वह काफी खुश है। पहली बार अपनी मां, पिता के साथ-साथ पूरे परिवार के लोगों को देखने की खुशी उसकी आंखो में झलक रही थी।
 
 
यहां बता दे कि वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सरावगी के पहल से नगरपालिका कोष से 700 लोगों के नि:शुल्क ऑपरेशन कराने का लक्ष्य लिया गया है। उसी के तहत चांदनी खातून का भी ऑपरेशन हुआ है। फाउडेंशन के चिकित्सक किशोर राज प्रधान ने बताया कि चांदनी खातून के एक आंख का सफल ऑपरेशन किया गया है, एक माह बाद उसके दूसरे आंख का ऑपरेशन किया जाएगा। जिसके बाद वह दोनो आंखो से दुनिया देख पायेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS