मोतिहारी
मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर चिरैया बीडीओ आज करेगी आवश्यक बैठक
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2019 7:27:43 PMचिरैया। माधुरी रंजन। जल-जीवन हरियाली, दहेज प्रथा व मद्य निषेध आदि को लेकर 19 जनवरी 2020 को बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा गुप्ता ने तैयारी शुरू कर दी है। उक्त क्रार्यक्रम की साफलता को लेकर बीडीओ ने बुधवार को स्थानीय महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरैया कोठी के नए भवन में बैठक रखी है।
बैठक 12 बजे अपराह्न से शुरू होगी।बैठक में बीआरसी के सभी प्रखंड साधन सेवी, प्रखण्डाधिन सभी संकुलों के संकुल समन्वयक, सभी सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित केआरपी भाग लेंगे। बैठक से पूर्व बीडीओ ने प्रखण्डाधिन सभी संकुलों के संकुल समन्वयकों को 10 बजे पूर्वाह्न में हीं पहुंचने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी संकुल समन्वयकों व प्रधानाध्यापकों से कक्षा 5 से 8 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्यात्मक नामांकन सूची भी साथ लाने का आदेश दिया है।
बतादें की बीडीओ सीमा गुप्ता ने मानव श्रृंखला के लिए स्थान का भी चयन कर लिया है।
उन्होंने इसके लिए रूट व सब रूट चार्ट भी जारी कर दी है। साथ हीं चयनित स्थानों की कोर्डिनेशन के लिए पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी है। बीडीओ ने मानव श्रृंखला की सफलता के लिए प्रति ढाई सौ मीटर पर दो समन्वयक, पांच सौ मीटर पर एक सेक्टर पदाधिकारी, एक हजार मीटर पर एक जोनल सह प्रभारी पदाधिकारी व दो हजार मीटर पर एक वरीय प्रभारी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।