मोतिहारी
पताही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिजली, पंपसेट, बकरी और खस्सी चोरी के आरोप में एक को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2019 3:15:42 PMमोतिहारी/पताहीं। माधुरी रंजन। पताहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिजली पंपसेट बकरी खस्सी चोरी कर आतंक मचाने वाले चोरों के सरगना बेतौना गांव निवासी महेंद्र साह, को घर पर गुरुवार रात्रि छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी महिंद्र साह से पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मोतिहारी भेज दिया हैं।
प्रभारी थाना अध्यक्ष सह अपर थाना अध्यक्ष गंगादयाल ,ओझा ने बताया कि महेंद्र साह इन दिनों थाना क्षेत्र में किसानों द्वारा अपने खेतों में लगाए गए फसल पटवन के लिए लगाए जा रहे बिजली पंप सेट वं गरीब निस्सहाय लोगों की बकरी खस्सी का चोरी कर उत्पात मचा दिया था, जिसको लेकर पताही थाने में बैतौना पंचायत की महिला संजू देवी, ने महिंद्र साह एवं अन्य अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया था। महेंद्र साह प्रखंड क्षेत्र में चोरों का सरदार है, जो प्रति दिन क्षेत्र किसानों का बिजली पंपसेट वं बकरी, खस्सी ,की चोरी किया करता है। गिरफ्तार चोरों ने अपने कई साथियों का नामों का खुलासा पुलिस के समक्ष किया है।, जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर गिरफ्तारी में जुटी है। छापेमारी अभियान दरोगा जलेश्वर भगत, बिरसा उरांव, जामदार शिवजलेन्द्रर सिंह, सेफ वं बीएमपी के जवान शामिल रहे।