मोतिहारी
एसएसबी के 47वीं बटालियन पंटोका द्वारा संविधान दिवस मनाया गया
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2019 6:57:57 PMरक्सौल।अनिल कुमार। एसएसबी के 47वीं बटालियन पंटोका द्वारा संविधान निर्माण के 70 वर्ष पुरा होने पर संविधान दिवस मनाया गया। एसएसबी के कमाण्डेन्ट प्रियव्रत शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
संविधान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संविधान के प्रस्तावना की जानकारी देते हुए कमाण्डेन्ट प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि भारत गणराज्य के संविधान का निर्माण 26 नवंबर 1949 को हुआ था। इसी रोज संविधान का मसौदा भारत ने अपनाया था। जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। संविधान सभा प्रारुप समिति के अध्यक्ष डा भीमराव अम्बेदकर थे। उनके महान योगदान को याद करते हुए भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 जनवरी 2015 को संविधान दिवस मनाया गया। अम्बेदकर के अमूल्य योगदान को याद करने और समाज में संविधान के महत्व का प्रचार करने के दृष्टिकोण से ही संविधान दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी राजकुमार खालको और अधिनस्थ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।।