ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
पैक्स चुनाव: अरविंद प्रसाद, शंभु दास, इंद्रासन प्रसाद, श्याम किशोर सिंह ने किया नामांकन
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2019 6:52:04 PM
पैक्स चुनाव: अरविंद प्रसाद, शंभु दास, इंद्रासन प्रसाद, श्याम किशोर सिंह ने किया नामांकन

रक्सौल।अनिल कुमार। आगामी 9 दिसम्बर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार से शुरु हुई नामांकन प्रक्रिया में प्रखंड के चार पंचायतों से पहले दिन चार लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। 

 
इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार प्रशांत ने बताया कि पलनवा जगधर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अरविंद प्रसाद, पंटोका पंचायत से शंभु दास, पुरंदरा पंचायत से इंद्रासन प्रसाद व जोकियारी पंचायत से श्याम बिहारी सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। 
 
वही उन्होंने बताया कि सदस्य पद के लिए विभिन्न पंचायतों से छ: लोगों ने नामांकन दाखिल किया। बीडीओ ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया आगामी 28 नवम्बर तक चलेगा। अभ्यार्थियेां के नामांकन के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। जिसमें दो काउंटर पर सदस्य पद का नामांकन लिया जा रहा था व एक काउंटर पर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिया जा रहा था। 
 
 
सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार के द्वारा पुलिस पदाधिकारी व जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया था।     
 
                             
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS