ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र की राजनीति के सुखद पटाक्षेप पर जताई प्रसन्नता, कहा- जनादेश का हुआ सम्मान
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2019 3:56:13 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र की राजनीति के सुखद पटाक्षेप पर जताई प्रसन्नता, कहा- जनादेश का हुआ सम्मान

रक्सौल।अनिल कुमार।  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र की राजनीति के सुखद पटाक्षेप पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा एवं एनसीपी की सरकार बनने से लोकतंत्र की जीत हुई है।

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं  सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि महाराष्ट्र में जनादेश का तिरस्कार कर विरोधी दलों के साथ शिवसेना का अनैतिक गठजोड़ को नाकाम कर दिया गया है । प्रो. सिन्हा ने कहा कि शिवसेना ने चुनाव बाद लोकतंत्र में प्राप्त जनादेश का मजाक उड़ाया जिसका परिणाम आज उसे भुगतना पड़ रहा है। आज पूरे देश में नई सरकार से प्रसन्नता व्याप्त है। 

 
जिला प्रवक्ता भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी गुड्डू सिंह ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनने से लोकतंत्र मजबूत हुआ है और शिवसेना के साथ सभी राजनीतिक दलों को नसीहत प्राप्त हुई है। कोई भी जनादेश का अपमान करने के पहले सोचेगा। 
 
 
वहीं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने कहा कि आज स्वर्गीय बाल ठाकरे की आत्मा को खुशी हो रही होगी। उनके वारिस  उद्धव ठाकरे ने बाल ठाकरे के सिद्धांत को ताक पर रखकर गठबंधन करने का प्रयास किया और अपने सिद्धांत के साथ सौदेबाजी किया  जिसको ईश्वर ने नाकाम कर दिया। इन नेताओं ने कहा है कि महाराष्ट्र पुनः विकास के रास्ते पर बढ़ सकेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर इकट्ठा होकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर प्रसन्नता जाहिर किया एवं एक दूसरे को बधाई दिया । 
 
प्रसन्नता जाहिर करने एवं बधाई देने वालों में ई. प्रवीर रंजन, कनैहया सर्राफ, प्रभात वर्णवाल, श्रीराम शर्मा, पिंटू गिरी, अभिषेक वर्णवाल, गोलू गुप्ता, विजय कुशवाहा, मदन पटेल, सुमित कुमार, संतोष कुमार, उदय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मनोज शर्मा, अन्नू शर्मा, प्रवीण सिंह, आदि प्रमुख हैं।   
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS