ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
एमओ अरविंद कुमार ने दी पीओएस मशीन के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2019 6:32:58 PM
एमओ अरविंद कुमार ने दी पीओएस मशीन के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी

रक्सौल।अनिल कुमार। अनुमंडल के सभागार में रक्सौल नगरपरिषद, लक्ष्मीपुर, लक्ष्मनवा, हरदिया पंचायत के उपभोक्ताओ को पीओएस मशीन के बारे में एमओ अरविंद कुमार के द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अब जिनका राशन कार्ड में नाम है वही राशन ले सकते है। अगर कोई चाहे की मेरा राशन पड़ोसी उठा कर ला दे वो अब नही होगा। जिनका भी परिवारी सूची में सदस्य का नाम छूटा है वो जल्द आधार अपने डीलर के पास जमा करा दे। जो जमा नही करेंगे उन्हें अगले महीने से अनाज नही मिल सकेगा।

 
डीलर के ना रहने पर भी उपभोक्ता कर सकते है आनाज का उठाव
एमओ ने बताया कि डीलर के घर के दो सदस्य का आधार पीओएस मशीन के अटैच रहेगा। किसी कारण वश डीलर अनाज बाटने के क्रम में उपस्थित नही रहा तो उनके घर के सदस्य आनाज वितरण कर सकते है। राशन कार्ड पास में नही रहने के बावजूद भी उपभोक्ता राशन का उठाव कर सकते है। बस उनके पास आधार कार्ड रहना चाहिए।
 
आधार कार्ड से भी राशन का उठाव 
उन्होंने कहा कि किसी उपभोक्ता का फिंगर प्रिंट नही हो पा रहा है तो ऐसी स्थिति में उसके लिए आई स्कैनर के द्वारा मिलान कर राशन डीलर देंगे। एमओ ने बताया कि पीओएस मशीन सभी जन वितरण प्रणाली को दे दिया गया है अगले महीने (दिसंबर) से सभी जन वितरण प्रणाली के द्वारा पीओएस मशीन के द्वारा राशन वितरण किया जाएगा।
 
फर्जी राशन कार्ड पर लगेगी रोक
प्रखंड व नगर क्षेत्र में फर्जी राशन कार्ड धारकों का मामला कई बार सामने आया है। डीलर व दलालों की मिलीभगत से खाद्यान्न की कालाबाजारी की जाती थी। इसपर रोक लगने की संभावना बन गई है।                               
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS