मोतिहारी
जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों का हुआ निपटारा
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2019 6:00:27 PMरक्सौल।अनिल कुमार। थाना परिसर में जमीनी विवाद के निपटारा को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का मुख्य रूप से इंस्पेक्टर अभय कुमार व सीओ सुनील मल ने संयुक्त रूप से बारीकी से सभी फरियादियों की बात सुनी।
जनता दरबार में आए आवेदन को सीओ एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से निष्पादन किया। जिसमें 4 फरियादियों का जमीनी विवाद का आवेदन मिला। उसके बाद जमीनी विवाद में बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई।
सीओ सुनील कुमार मल्ल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में कैंप लगाकर थाना अध्यक्ष के सहयोग से जमीनी विवाद का समाधान किया जाता है।
जिसमें 4 मामलों का विवाद को हल करने का प्रयास किया गया। चारो रैयत भूमि विवाद था। जिसमें बैधनाथ साह बनाम प्रदुवन महतो,राकेश कुमार की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित जमीन, शांति देवी, श्याम बिहारी सिंह जटियाही इन सभी लोगो के कागजात को जांच कर सभी की भूमि की नापी की बात कही । नाप कर अगले शनिवार को सभी मामले का निष्पादन किया जाएगा।