मोतिहारी
शव को सड़क पर रखकर आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2019 6:07:06 PMरक्सौल।अनिल कुमार। अनुमंडल के बेलहिया ग्राम निवासियों ने बुधवार को भारत-नेपाल की लाईफ-लाईन रघुनाथपुर- मंझरिया ग्राम के सामने मेन रोड पर शव को रखकर घंटों जाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक उस गांव के संतोष राम की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई। जिसके कारण लोगों में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर टायर जला आगजनी भी किया। इसके बाद मौके पर रामगढ़वा सीओ उमेश कुमार व पुलिस पहुंच लोगों काफी समझाया और कानूनी कार्यवाही करने का अश्वासन दिया। उक्त बावत 24 वर्षीय मृतक के पिता हिरामन राम के लिखित शिकायत पर ट्रक संख्या जे एच 09 क्यू 7950 पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही गयी।
यह घटना 31 अक्टूबर की है जब युवक मजदूरी करने रक्सौल आ रहा था। उसके बाद युवक अस्पताल में भर्ती था। डंकन अस्पताल ने उसे बीरगंज न्यूरो हॉस्पिटल में रेफर किया था। जिसकी मृत्यु 12 नवम्बर को हो गयी।