मोतिहारी
चित्रांश युवा मंच द्वारा भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2019 5:53:49 PMरक्सौल।अनिल कुमार। नगर परिषर के रेलवे कॉलोनी प्रांगण में स्तिथ पंच मंदिर में चित्रांश युवा मंच द्वारा भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो कि मिथकों और पुराणों के अनुसार धर्म राज चित्रगुप्त अपने दरबार मे मनुष्यों के पाप व पूण्य का लेखा जोखा कर न्याय करने वाले बताये गए है। भगवान चित्रगुप्त हिन्दू कायस्थ जाति के जनक देवता है।
नगर स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में भी धूम-धाम से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। चित्रांश परिवार द्वारा मिलन समारोह, जागरण व प्रीति भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, सचिव संजीव श्रीवास्तव, सह सचिव राकेश वर्मा, प्रोफेसर अनिल कुमार सिन्हा, कुंदन श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव, पिंकु श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, प्रवीर रंजन सहित सैकड़ों चित्रांश परिवार के गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।