मोतिहारी
गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने गोधन कुटी और अपने भाई के लंबी उम्र की कामना की
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2019 5:38:41 PMरक्सौल।अनिल कुमार। शहर के विभिन्न वार्डो में सुबह महिलाओं ने अपने भाई के लंबी उम्र के लिए गोवर्धन पूजा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। इसमें विभिन्न मोहल्ले में गोवर्धन पूजा गाय के गोबर से बना कर की गयी। जिसका निर्माण पूजा के एक दिन पूर्व यानी कि छोटी दीपावली के दिन ही कर दिया जाता है।
महिलाओं द्वारा रेंगनी के कांटे को अपने जीभ में चुभा कर इस पूजा को सम्पन्न किया गया। फिर इसमें बजरी से पूजा भी की गयी और उस बजरी को कार्तिक गंगा स्नान के पहले तक महिलाएँ अपने भाई को मिष्ठान के साथ खिलाएंगी और भाई उपहार स्वरूप अपने बहन को कुछ भेंट करेंगे।
मौके पर लक्ष्मी गुप्ता, काजल गुप्ता, मनीषा, सोनी गुप्ता, सोना गुप्ता सहित सैकड़ों महिलाओं ने गोधन कुटी और अपने भाई के लंबी उम्र की कामना की।