मोतिहारी
आपसी विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2019 5:32:59 PMरक्सौल।अनिल कुमार। प्रखण्ड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के वार्ड संख्या 6 में फांसी लगा कर एक युवक ने आत्महत्या की। उक्त बात की जानकारी देते हुए मृत युवक मंजय के पिता रामानंद महतो ने बताया की मेरे दोनों पुत्र मंजय व छोटा लड़का कन्हैया दोनों आपस मे बीते शाम 4 बजे आपस मे लड़ रहे थे जिसमें छोटा लड़का जख्मी भी हो गया।
उक्त बात की शिकायत करने थाना मैं और मेरे छोटा लड़का कन्हैया दोनों ने आकर लिखित शिकायत भी की। जब घर लौट कर देखा गया तो घर मे अंदर से जंजीर लगाया गया था। छत के ऊपर से घर मे प्रवेश किया गया तो देखा कि मंजय पंखा में रस्सी बांध कर लटका पाया गया। इस बीच हो हल्ला होने पर गांव के लोग भी एकत्रित हुए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इस बाबत इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि शव को नियंत्रण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत कैसे हुई इसकी फिलहाल जांच की जा रही है।