मोतिहारी
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जाप कार्यकर्त्ताओं ने किया भिक्षाटन
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2019 1:01:55 PMमोतिहारी। पटना में आई बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए जन अधिकार पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी के नेतृत्व में भिक्षाटन किया गया। नगर के दीनदयाल चौक से मुख्य बाजार होते हुए थाना चौक तक भ्रमण कर कार्यकर्त्ताओं ने लोगों से भिक्षा में दान ली गई। जिसमे लोगों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर मदद की।
तिवारी ने बताया कि सूबे की सरकार के नाकामी के कारण लोगों को बाढ़ का कष्ट झेलना पड़ा। वहीं जाप पार्टी के महिला जिलाध्यक्ष अनिला तिवारी ने बताया कि पटना में आई बाढ़ ने जदयू और भाजपा के विकास का पोल खोल दिया। गोलू तिवारी, शम्स राजा खान, आशु पांडेय, अनिल पासवान, राकेश सिंह, तबरेज रेजा, सूरज कुमार, अभिजीत नवीन, शेख शाहनवाज सहित कई शामिल थे।