ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल में शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना करती शहर की नारी शक्ति
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2019 8:52:54 PM
रक्सौल में शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना करती शहर की नारी शक्ति

रक्सौल अनिल कुमार। शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना करती शहर की नारी शक्ति। स्थानीय रक्सौल के नटराज सेवा संगम  द्वारा राम जानकी मंदिर में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। पूजा पंडाल में अवस्थित माँ दुर्गा की प्रतिमा शहर वासियों के किये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।हजारो भक्तो की भीड़ माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा की एक झलक पाने को आतुर है। शहर की नारी शक्तियां भी इस पूजा पंडाल में माँ दुर्गा की आराधना एवं शक्ति संचय हेतु बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है।

 
 
ज्ञातब्य हो माँ दुर्गा शक्ति की आराध्य देवी है तथा भक्तो की आराधना से प्रश्न हो कर भक्तो को उनके जीवन के हर क्षेत्र में विजय हेतु शक्ति प्रदान करती है।शक्ति प्राप्ति हेतु शहर की छात्राएं भी माँ दुर्गा की पूजा अर्चना में अग्रणी भूमिका में है जिसमे लक्ष्मी,काजल,शिवानी,और नेहा सहित शहर की कई छात्राएं भी शामिल है। बिदित हो कि नटराज सेवा संगम द्वारा विगत 46 वर्षों से माँ दुर्गा की पूजा हेतु स्थानीय राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना सहित अन्य आयोजन होता आ रहा है। शहर के इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा विशेष मौकों पर शहर में विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन होता आ रहा है।
 
 
दशहरा के अवसर पर  नृत्य,संगीत,नाटक तथा हास्य सम्मेलन आदि कार्यकर्मो का आयोजन होना है। जिसमे आयोजक मंडल में विशेष रूप से भरत प्रसाद आर्य,धीरज कुमार,मिताली कुमारी,शलोनी कुमारी,मानवी कुमारी,शनि पटेल,पूरन पटेल, बैजू जायसवाल आदि शामिल है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS