ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
जिलाधिकारी रमण ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ दशहरा पर्व लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2019 6:34:27 PM
जिलाधिकारी रमण ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ दशहरा पर्व लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

रक्सौल।अनिल कुमार। हर साल की भाँति इस साल भी शहर में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को लेकर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी रमण कुमार ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ पर्व को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिए।

यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी रमण ने कहा कि रक्सौल हर पर्व को शांति पूर्वक संंपन्न कराना है। यह पर्व भी बेहतर से सम्पन्न होगा। आम लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कई तरह के अफवाह फैलाये जा रहे हैं, हमें वैसी बातों पर ध्यान नहीं देना है। ऐसे बातों की जानकारी थाना, अंचल, प्रखंड या अनुमंडल  को दें ताकि उसका सही समाधान मिल सके।
 


 

डीएम रमण ने यह भी कहा कि पर्व से संबंधित सभी अधिकारियों की तैयारियां की जानकारी ली गयी, थाना स्तर से भी इसकी समीक्षा की गयी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की पूजा को लेकर तैयारियों से संतुष्ट दिखे और कहा कि रक्सौल में लोगों के बीच अच्छा समन्वय रहता है, जिससे पूजा में कोई दिक्कत नही होगी।
 


 

वहीं जिलाधिकारी रमण ने अनुमंडल, अंचल, प्रखंड के सभी कार्यालयों के औचक निरीक्षण करने के साथ कर्मियों के उपस्थिति पंजी का भी जाँच किया। साथ ही शौचालय की स्वच्छता को भी देखा। वहीं उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आंनद से नगर परिषद क्षेत्र से जल निकासी की व्यवस्था की जानकारी लिया और निर्देश दिया कि क्षेत्र में जल जमाव न होने पाये।

मौके पर एसडीओ अमित कुमार, एलआरडीसी मनीष कुमार, दंडाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार व सीओ सुनील कुमार मल्ल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।।  

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS