ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
अवकाश प्राप्ति के बाद मोतिहारी के पूर्व सिविल सर्जन डॉ बीके सिंह ने पुन: शुरू की मरीजों की सेवा, क्लिनिक का पता बदला
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2019 8:26:54 PM
अवकाश प्राप्ति के बाद मोतिहारी के पूर्व सिविल सर्जन डॉ बीके सिंह ने पुन: शुरू की मरीजों की सेवा, क्लिनिक का पता बदला

पूर्व सिविल सर्जन डॉ बीके सिंह। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। जाने-माने कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ बीके के सिंह सिविल सर्जन पद से अवकाश प्राप्त करने के बाद पुन: मरीजों की सेवा में आ चुके हैं। इससे उनके चाहने वालों खासकर मरीजों के परिजन के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।
 
 
 
हालांकि कुछ मरीजों को उनके नये क्लिनिक का पता मालूम नहीं है। जिससे मरीजों के कई परजन को भटकते देखा गया। दरअसल सिविल सर्जन के पद पर जाने के बाद उन्होंने प्रैक्टि्स छोड़ दिया था। उनका पुराना क्लिनिक छतौनी रोड में अवस्थित था।
 
अब उनका क्लिनिक डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफिस के सामने वाली गली बेलबनवा में चला गया है। अधिकांश मरीजों को इस बात का पता नहीं है।
 
 
 
 क्लिनिक का नया पता-

शहर के नगर थाना से स्टेशन जानेवाले पथ में चरखा पार्क की पश्चिम दीवार सटे बलग से बेलबनवा में सड़क जाती है। यानी जिला परिषद (डिस्ट्रक्ट बोर्ड ) के सामने से बेलबनवा जाने वाली सड़क में राजकीय प्राथमिक स्कूल के आगे डॉ बीके सिंह का क्लिनिक चला गया है।
 
महानगरों के चिकित्सक भी करते सराहना-

पूर्व सिविल सर्जन डॉ बीके सिंह के डाइग्नोसिस की सराहना दिल्ली के एम्स सहित देश के महानगरों के चिकित्सक भी करते हैं। मोतिहारी के छोटा बरियारपुर स्थित सुगर मिल इंजीनियर्स क्वार्टर में रह रहे के सुपरवाइजर सुनील कुमार व पूर्व सुपरवाइजर शत्रुध्न सिंह ने बताया कि उनके एक मरीज को उन्होंने डॉ बीके सिंह से दिखवाया था। बाद उन्होंने तस्सली के लिए मरीज को दिल्ली भी ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मोतिहारी में भी ऐसे चिकित्सक हैं? जो इस तरह की डाइग्नोसिस कर सकते हैं। वहां के चिकित्सकों ने डॉ बीके सिंह की काफी सराहना की। वही एक एम्स के लौटे मरीज घोड़ासहन के भेलवा के राजकिशोर सिंह किडनी इंफेक्शन से पीड़ित थे। उनका बुखार जाता ही नहीं था। फिर उन्होंने डॉ बीके सिंह से दिखवाया। अभी वे बिल्कुल स्वस्थ्य हैं।
 
एशिया फेम जेनरल फिजिशिय डॉ प्रो मोहन मिश्र के साथ दरभंगा में डॉ बीके सिंह को काम करने का मौका मिला है। डॉ सिंह ने पटना साइंस कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की है।
डॉ बीके सिंह क्लिनिक का संपर्क नम्बर-
79030 43139 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS