ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
9 वर्षों से फरार चल रहा नक्सली को पताही पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2019 6:10:49 PM
9 वर्षों से फरार चल रहा नक्सली को पताही पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोतिहारी। माधुरी रंजन। पताही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार शनिवार की रात्रि में हार्डकोर नक्सली परसोनी कपूर गांव निवासी पूर्व जिला परिषद पति वीरेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया है।
 
 
गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2004 में 100 से अधिक नक्सलियों के साथ परसौनी कपूर गांव निवासी लक्ष्मी सिंह के घर पर धावा बोलकर लाइसेंसी  बंदूक लूट लेने व चकिया रेलवे लाइन पर विस्फोटक लगाकर मालगाड़ी के चार डिब्बे के पूर्णरूपेण क्षतिग्रस्त करने के मामले में  9 वर्षों से फरार चल रहा था। इसकी जानकारी अभियान एसपी हिमांशु गौर ने दी है।
 छापेमारी टीम का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विकास तिवारी ने किया। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने कोई भी आपत्तिजनक समान जब्त नहीं किया गया है। गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार नक्सली को न्यायिक हिरासत मोतिहारी सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया है।
 
 
छापामारी टीम में थानाध्यक्ष विकसा तिवारी के साथ दरोगा गंगा दयाल ओझा, जलेश्वर भगत शिव शैलेंद्र सिंह, श्याम नंदन दास, एसएसबी के जवान व बीएमपी के जवान शामिल रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS