मोतिहारी
नावालिग लड़की की गला घोंट हत्या, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2019 5:30:33 PMचिरैया। प्रखंड के चिरैया थाना क्षेत्र के बाराजयराम गांव में शुक्रवार की रात किसी बात से आक्रोशित परिजनों ने अपने नाबालिग लड़की की गला घोंट हत्या कर दिया। इस घटना बाद सभी परिजन घर छोड़ कर फरार हो गए है। घटना की सूचना रात को ही चिरैया पुलिस को ग्रामीणों ने दी। आज सुबह मृतका के घर से ही शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी सदर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतका का इन्दु कुमारी (15) है जो बाराजयराम गांव के साधुशरण पंडित की पुत्री बताई जा रही है। इधर यह घटना गांव में जंगल में आग लगने की तरह फैल चुकी है। साथ ही इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।
इस बावत चिरैया थानाध्यक्ष रामबाबू प्रसाद बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। क्योंकि मृतका के गले में रस्सी के फंदे का निशान पाया गया है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बता दें की इस घटना को लेकर संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हो सकी थी।