मोतिहारी
बलुआ उत्क्रमित उच्च विद्यालय में उन्नयन बिहार के अंतर्गत स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2019 4:11:29 PMरामगढ़वा ।रेयाज आलम लड्डू । रामगढ़वा प्रखण्ड अंतर्गत बलुआ उत्क्रमित उच्च विद्यालय में उन्नयन बिहार के अंतर्गत शुक्रवार को स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ किया गया। शुभारम्भ के दौरान छात्रों को संबोधित करते संकुल समन्वयक फणीन्द्र महतो ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से ज्ञान हासिल करने में काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान एलसीडी टीवी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जायगा। साथ ही चित्र के माध्यम से भी समझाया जायगा। जहां ज्ञान अर्जित करने में सुविधा होगी। यह एक अच्छी पहल है।
वहीं रामगढ़वा के सीआरसीसी अशोक मिश्रा ने कहा कि स्मार्ट क्लासेज का संचालन एलसीडी टीवी से होगा। उन्होंने कहा कि उन्नयन का मतलब होता है ऊपर की ओर आगे बढ़ना। उन्होंने कहा इस दौरान क्लास रुम में शिक्षक भी मौजूद रहेंगे, जहां बच्चों को परेशानी होगी वहीं उत्कृष्ट शिक्षक बच्चों को समझाएंगे।
मिश्रा ने कहा रोजाना एक-एक घंटे का क्लास होगा। इसमें 9-10 कक्षा के छात्र-छात्राएं हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, समाजिक विज्ञान व अन्य विषयों की पढ़ाई करेंगें। एलसीडी के बगल में व्हाइट बोर्ड लगाया गया है। जहां कठिनाइयों को हल किया जायगा। इससे स्कूल का रिजल्ट भी अच्छा होगा।
इस अवसर पर संजय बिहारी, रामेश्वर राम, विनोद कुमार, अकील अहमद सचिदानन्द ठाकुर सहित संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधान व सहायक शिक्षक मौजूद थे।