मोतिहारी
पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान 32 पीस नेपाली सौंफी दारू किया बरामद, एक शराब कारोबारी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2019 3:53:19 PMरामगढ़वा ।रेयाज आलम लड्डू। रामगढ़वा पुलिस ने गुरुवार की देर रात रघुनाथपुर गांव निवासी गणेश पटेल के घर से सर्च अभियान के दौरान 32 पीस नेपाली सौंफी दारू को बरामद किया है। इस बावत थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शुक्रवार को जानकारी दी।
वहीं रामगढ़वा स्थित नया बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर शराब कारोबारी आकाश पासवान को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।