ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
मोतिहारी के शिकारगंज में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन घायल
By Deshwani | Publish Date: 6/9/2019 11:21:13 PM
मोतिहारी के शिकारगंज में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन घायल

मोतिहारी पूर्वी चम्पारण में शिकारगंज थाना क्षेत्र के कठमलिया गांव में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीण ने हमला कर दिया गया है। जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी  घायल हो गए है।

 
 
जानकारी के मुताबिक चिरैया अंचलाधिकारी सचिंद्र कुमार के साथ पुलिस टीम अतिक्रमण बाद एवं नाला सफाई का कार्य में सहयोग करने के लिए गई थी। इस दौरान दो पक्ष आपस में उलझ गए और देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा पथराव किया गया। जिसमें कई पुलिस चोटिल हो गए। घटना के बाद अंचलाधिकारी घटनास्थल से वापस लौट आए। अंचलाधिकारी ने बताया कि  घटना में  थानाध्यक्ष के अलावा  11 पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। घटना की सूचना पर ढाका इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले को नियंत्रित किया।
 
 
इस दौरान  थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल भी गुम हो गया। सिकरहना डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी ने कहा कि पुलिस पर हमला हुआ है। इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS