मोतिहारी
मोतिहारी के पताही में गर्ल्स हाइ स्कूल के नाइट गार्ड की हत्या, मर्डर के चंद घंटों के अंदर चार आरोपी गिरफ्तार, चापरासी के दो पुत्र भी शामिल
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2019 9:01:06 PMआरोपियों की गिरफ्तार के बाद डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय व थानाध्यक्ष विकास तिवारी।
मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन
पताही गर्ल्स हाइ स्कूल के नाइट गार्ड रामनारायण बैठा (40) की हत्या कर दी गयी है। उसका शव बुधवार देर शाम पताही के रुपौलिया पोखर से पुलिस ने बरामद किया। उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर स्टेट ट्यूबवेल के होज में फेंका गया था। पुलिस ने चंद घंटो में ही हत्या में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं।
इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या में शामिल गर्ल हाइ स्कूल के चपरासी गजेंद्र मंडल उनके दो पुत्र अवनीश मंडल अभिमन्यु मंडल वं रंजीत पासवान को पुलिस गिरफ्तार कर ली है इन लोगों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए एक चाकू मोटरसाइकिल का सौकर रेड पुलिस ने जप्त की है। छापेमारी टीम का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विकास तिवारी दरोगा गंगाधर ओझा जलेश्वर भगत शिव जालंधर सिंह वं बीएमपी के जवान शामिल थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की प्रशंसा बाजार में सुनने को मिल रहा है।