ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
चिरैया में एलपी गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, मकान सहित एक लाख की संपत्ति जली, नहीं पहुंचे प्रशासन के लोग
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2019 7:57:03 PM
चिरैया में एलपी गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, मकान सहित एक लाख की संपत्ति जली, नहीं पहुंचे प्रशासन के लोग

फाइल फोटो।

चिरैया। अर्चना रंजन।

चिरैया प्रखंड में महुअवा पूर्वी पंचायत के बसवरिया गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर मे आग लग गई। जिसके आग से एक मकान सहित करीब एक लाख रुपए की सम्पत्ति जल कर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि ग्रामीण उस पर काबू नहीं पा सके। अंत में ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशामक दल को दी। फिर अग्निशमन दमकल के आने के बाद आग पर काबू पाई गई। अचंल प्रशासन को अगलगी की सूचना देने के बाद भी प्रशासन के लोग गांव में नहीं पहुंचे हैं।

 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुबह विजय सिंह के घर में खाना बन रहा था। इस दौरान गैस रिसाव से आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह गैस सिलेंडर को बाहर निकाला। जिसके कारण बड़ी घटना नहीं हो सकी। 


आग से कपड़ा व बर्तन सहित अन्य समान जल गए। इधर घटना की सूचना पर महुअवा पूर्वी के मुखिया फैयाज अहमद ने अग्निपीड़ित के घर पहुंच घटना की जानकारी ली और घर वालों हालचाल ली। मुखिया और अग्निपीड़ित विजय सिंह ने बताया कि अभी तक अंचल प्रशासन से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके हैं। जिससे आम ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है। जबकि अग्निपीड़ित विजय सिंह ने इसकी सूचना थाना व अंचल को दे दिया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS