मोतिहारी
रक्सौल में पदाधिकारियों ने जाति, धर्म व साम्प्रदाय से ऊपर उठकर सद्भावना की प्रतिज्ञा ली
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2019 11:00:00 PMरक्सौल। अनिल कुमार।
स्टेशन पर तैनात राजकीय रेल पुलिस के प्रांगण में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ली। वहीं पीएचसी में भ्री पदाधिकारियों व स्वास्थ्यकर्मियों ने सद्भावना की शपथ ली।
रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी अधिकारियों व जवानों ने आज जाति, धर्म, साम्प्रदाय व भाषा से ऊपर उठकर सद्भभावना से कार्य करने की प्रतिज्ञा ली।
इस मौके पर सभी जवानों व अधिकारियों ने यह प्रतिज्ञा ली कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेद-भाव किए बिना सभी पदाधिकारियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करुंगा। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा की उपस्थिति में सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को भी यह शपथ दिलाई गई।