मोतिहारी
घोड़ासहन में डबल मर्डर अंजाम के बाद मोतिहारी में लिया था शेल्टर पुलिस ने पिस्टल के साथ पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2019 11:00:00 PMमोतिहारी।
मोतिहारी की रघुनाथपुर ओपी पुलिस ने घोड़ासहन ब्लॉक गेट पर मार्च में डबल मर्डर के आरोपी रूपम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है इसके पास से पिस्टल व 7 कारतूस भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार बदमाश जेल में बंद शातिर सुमन सौरभ का शूटर है। रूपम हरसिद्धि के मटियरिया का मूल निवासी है। रघुनाथपुर में भी इसका डेरा है।
इसने पुलिस को बताया है कि बीते 20 मार्च को घोड़ासहन ब्लॉक गेट पर हुए डबल मर्डर को अंजाम देने के बाद सीतामढ़ी भाग गया था। मामला शांत होने के बाद वह रघुनापुर अपने डेरा पर आकर रहने लगा था। पुलिस को इसने बताया है कि मुथुत फाइनेंस से लूट की फिराक में था। इसके लिए मुजफ्फरपुर व वैशाली के बदमाश इस षडयंत्र को अंजाम देने के लिए आने वाले थे। तब तक वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
घोड़ासहन डबल मर्डर को इसने अवधेश साह के कहने पर अंजाम दिया था। इसके लिए इसे 5 लाख की सुपारी मिली थी। 5 हजार रुपए बतौर एडवांस मिल चुके थे। मर्डर के बाद उसने सीतामढ़ी के एक फार्म हाउस में शरण ली थी। जब इस मामले में अवधेश साह नामजद अभियुक्त बनाया गया तब वह निश्चिंत होकर मोतिहारी के रघुनाथपुर अपने डेरा पर आ गया था। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि उसने अपने चाचा रामबाबू सिंह पर भूमि विवाद में गोली भी चलाई थी।