ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा का 22 को रक्सौल में सदस्यता महामेला
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2019 11:45:36 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा का 22 को रक्सौल में सदस्यता महामेला

रक्सौल। अनिल कुमार।

भारतीय जनता युवा मोर्चा में दिनांक 22 अगस्त को सदस्यता महामेला का आयोजन करेगा। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार दुबे ने दी। प्रो. दूबे ने रक्सौल स्थित मुख्य मार्ग पर एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि यह अनोखा कार्यक्रम नागा रोड में महिला कॉलेज के बगल में आयोजित किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, सांसद तथा लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ संजय जायसवाल, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजीव चौरसिया एवं प्रदेश मंत्री राकेश कुमार पांडेय उस कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रो. दूबे ने बताया कि वह कार्यक्रम अनोखा कार्यक्रम होगा। जिसमें नितिन नवीन एवं डॉक्टर जायसवाल के हाथों से सदस्यता ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। उक्त जानकारी आज मुख्य मार्ग स्थित बीकानेर होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रो. मनीष कुमार दूबे एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री इ. प्रवीर रंजन ने दी।

 प्रो0 दूबे ने कहा कि कश्मीर से 370 धारा एवं 35 ए के हटने एवं तीन तलाक के जाने के बाद पूरे देश मे आम जनता के अंदर भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है। यही कारण है कि युवकों में भाजपा की सदस्यता लेने की होड़ लगी है। देश आज भाजपा के अंदर अपना भविष्य देख रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मविश्वास का परिणाम है कि देश चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है।

उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री राकेश पांडेय भी उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रो. डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, भारतीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS